Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

स्वार: दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाईरू फरार अभियुक्त आजम गिरफ्तार


स्वार। दहेज की लालच में नवविवाहिता की क्रूर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोच लिया है। थाना स्वार पुलिस ने वांछित अभियुक्त आजम पुत्र स्वर्गीय जाकिर अली, निवासी मोहल्ला चक स्वार (स्थायी पता ग्राम इमरताराय भूकापुर, थाना स्वार, जनपद रामपुर) को आज तहसील तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का गंभीर मुकदमा दर्ज है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुन्तियाज जहां (पुत्री जलील अहमद, निवासी कुचैटा, थाना अजीमनगर) का विवाह 9 फरवरी 2025 को जुनैद पुत्र जाकिर अली से हुआ था। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज में एक स्कॉर्पियो कार और 20 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।

16 फरवरी 2026 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना स्वार में मुकदमा संख्या 64ध्2026 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 85ध्80(2)ध्351(3) बीएनएस तथा 3ध्4 दहेज निषेध अधिनियम के तहत जुनैद, आजम, इल्मा (ननद) और मुरसलीन (सास) के खिलाफ कार्रवाई हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटकर हत्या होना पुष्ट हुआ, जबकि शव को पंखे से लटका दिया गया था ताकि आत्महत्या का मामला बनाया जा सके।

विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी जुनैद को 18 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है और जेल भेज दिया गया। आज पुलिस ने दूसरा प्रमुख अभियुक्त आजम को तलाशी अभियान चलाकर धर दबोचा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक अभिनव देशवाल, कांस्टेबल 1077 पवन कुमार और कांस्टेबल 591 रिंकू सिंह शामिल थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा की क्रूरता को उजागर किया है, जिसके खिलाफ समाज और प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |