Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान! जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने


अमेठी। आगामी होली पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने तथा आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देश पर आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विभिन्न दुग्ध एवं मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। इस दौरान सिंह मिल्क प्रोडक्ट निर्माण इकाई से दूध का एक नमूना जांच हेतु लिया गया। तत्पश्चात अमेठी स्थित बालाजी स्वीट्स तथा राजस्थानी मिठाई भंडार से कलाकंद के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अतिरिक्त प्रभु डेयरी उद्योग रामगंज से पनीर का नमूना लिया गया। संग्रहित सभी नमूनों को विधिवत सील कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि किसी नमूने में मिलावट अथवा मानक के अनुरूप गुणवत्ता न पाए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होली जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर मिलावटी एवं अवमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा नियमित जांच अभियान संचालित किए जाएं, जिससे जनपदवासियों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश शुक्ला ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की मिलावट या संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |