Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मडियाँव स्थित नौबस्ता पुलिया वासियों को मिला बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ


लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मडियाँव स्थित नौबस्ता पुलिया में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर (भ्मंसजी ब्ंउच) का आयोजन किया गया। ष्बाली योगेश्वर सेवा संस्थानष् की सी.आर.पी बबली सिंह कैंप संयोजक की भूमिका में उपस्थित रहीं। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 77 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 237 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में रीना देवी 36 वर्ष को सीने मे दर्द और ब्लड प्रेशर पुष्पा देवी 41 वर्ष को जोड़ों में समस्या सावित्री देवी 51 वर्ष को सर दर्द, बुखार, आनंद कुमार 43 वर्ष को ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों में समस्या, देशराज वर्मा 36 वर्ष को शरीर दर्द और बुखार जैसी समस्याओं हेतु उचित उपचार समाधान प्राप्त हुआ। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शिविर में प्रतिभाग कर शिविर के सफल आयोजन हेतु शिविर संयोजक बबली सिंह ने स्थानीय जनमानस को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |