Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: रोडवेज कर्मी से मारपीट व पांच हजार रुपये छीनने का आरोप, हुई शिकायत


अमेठी । कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज मोहल्ले में किराए पर रह रहे टिकरी गांव निवासी मोहम्मद शरीफ ने एक युवक पर मारपीट करने और पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए अमेठी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित बुजुर्ग अमेठी रोडवेज में कर्मचारी बताए जा रहे हैं। रोडवेज कर्मी मोहम्मद शरीफ के अनुसार, उन्होंने सद्दाम नामक युवक को करीब 60 हजार रुपये उधार दे रखे हैं। जब भी वह अपने रुपये वापस मांगते हैं, आरोपी रुपये देने से इंकार करते हुए मारपीट पर आमादा हो जाता है। पीड़ित का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने किराए के कमरे से सब्जी व अन्य सामान खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े सद्दाम ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि “तुम कहते हो हमने 60 हजार रुपये उधार लिए हैं, जो करना है कर लो, मैं पैसे नहीं दूंगा।” आरोप है कि इसके बाद सद्दाम ने मोहम्मद शरीफ को सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया और उनकी जेब में रखे खरीदारी के लिए रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। घटना के बाद पीड़ित ने अमेठी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई है। मामला जांच का विषय है, जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |