तिलोई/अमेठी। शिवरतनगंज थाना पुलिस ने भूमि विवाद प्रकरण में अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट करने वाले दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के पूरे सुबेदार मजरे खरावां निवासिनी सोनी पत्नी बैजनाथ पासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी रामकुमार कुम्हार और अतुल कुम्हार से उसका जमीनी विवाद चल रहा है।उसी विवाद के मामले में दोनों ने घर जाते समय रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दिया जिसमें उसके हाथ और पैर मे गंभीर चोटे आई हैं।इस संबंध में पुलिस ने रामकरन कुम्हार और अतुल कुम्हार निवासी पूरे सुबेदार मजरे खरावां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
.jpg)