Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आशियाना मे बंद मकान का ताला तोड नकदी, ज्वैलरी चोरी, दर्ज रिपोर्ट


लखनऊ । आलमबाग आशियाना थाना इलाके मे घूम रहे चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड हजारों की नकदी सहित कीमती ज्वैलरी चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। रुचिखण्ड-1 शारदा नगर आशियाना निवासी किरन वर्मा पत्नी स्व महेश वर्मा ने बताया बीते 23 जनवरी को वह घर मे ताला लगा पूरे परिवार संग वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई थी।  जिस कारण घर पर कोई नही था। अगले दिन 24 की सुबह कालोनी के एक व्यक्ति से फोन के माध्यम से घर का ताला टूटा हुआ होने की जानकारी दे उनके कहने पर पुलिस को पडोसी ने कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दी। वही पीडिता का कहना था 29 जनवरी को लखनऊ वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का सारा सामान बिखरा पडा था और अलमारी का लकर भी टूटा हुआ था। जिसमे रखे 35 नकद, एक सोने की चैन, 4 पायल सहित टी0वी0 का सेट टाप बाक्स व एक घर के बर्तन चोरी जा चुके थे। जिसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय आशियाना थाने की किला चैकी पर पुलिस को दी। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया पीडिता की शिकायत पर चोरी की धारा मे रिपोर्ट दर्ज कर चोरो की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |