लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना इलाके मे रहने वाले एक खाताधारक के क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने दो बार मे 181996 रूपये पार कर दिया। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ निवासी पंकज कुमार सिंह के अनुसार उनके क्रेडिट कार्ड से बीते 22 दिसंबर को अचानक दो ट्रांजेक्शन 102,998 रुपये और 78,998 रुपये के हो गए। जिसकी जानकारी उन्हें अगले दिन हुई जिसकी शिकायत साइबर सेल मे दर्ज करा स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से की है। वही पीडित का कहना था ट्रांजेक्शन विवरण के अनुसार उक्त ट्रांजेक्शन वन प्लस टेक्नोलॉजी इंडिया के नाम से हुए हैं। पुलिस के अनुसार पीडित खाताधारक की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा मे मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)