लखनऊ : मानक नगर में ई-वाहन चोरी, बरामद गाड़ी से बैटरी और डायनमो गायब, मुकदमा दर्ज
February 18, 2026
लखनऊ । आलमबाग, मानक नगर पुलिस ने एक ई बैटरी संचालित गाड़ी चोरी बरामदगी के बाद गाड़ी से बैटरी और डायनमो चोरी मामले मे पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित रामप्रसाद खेड़ा निवासी अवनीश गुप्ता के अनुसार उनकी आलमबाग तालकटोरा रोड स्थित, ब्रजवासी बेकरी के बगल में ‘गुप्ता स्टोर’ नाम से दुकान है। बीते 17 फरवरी की रात उनकी बैटरी संचालित वाहन संख्या यूपी 32 जेड एन 5592 चोरी हो गई। घटना की जानकारी उन्हें उनके नौकर के माध्यम से मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को बरामद कर लिया। हालांकि बरामद गाड़ी से सभी बैटरियां और डायनमो गायब पाए गए। पीड़ित के पास पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसके आधार पर उन्होंने स्थानीय मानक नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)