अमेठीः एसपी ने ली परेड की सलामी, हुआ बलवा ड्रिल का अभ्यास
February 13, 2026
अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय व जनपद के विभिन्न थानों व शाखाओं के अधिकारीध्कर्मचारीगण सम्मिलित हुये । निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं अच्छी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन का मुआयना करते हुए बैरक, शस्त्रागार, मेस, बैरिक, कैश कार्यालय परिवहन शाखा व पीआरवी 112 आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई व अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए । तत्पश्चात पुलिस लाइन में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आगामी त्यौहारों शिवरात्रि, होली व रमजान आदि के दृष्टिगत किसी भी आकस्मिक अथवा प्रतिकूल परिस्थिति में तेज, वैज्ञानिक और प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करने हेतु पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर पुलिस बल के द्वारा बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया । पुलिस बल के द्वारा उन्नत दंगा नियंत्रण प्रशिक्षण का कौशल दिखाते हुये भीड़ नियंत्रणध्तितर बितर करने की रणनीतियाँ, लाठी चार्ज, स्टॉपिंग लाइन एवं शील्ड पोजीशन, आंसू गैस के गोले, मिर्जी बम के संचालन, रबर बुलेट गन, एंटीराइट गन, टीयर गैस गन के प्रयोग का अभ्यास, हैंड ग्रेनेड, फायर ब्रिगेड आदि का अभ्यास किया गया । बलवाइयों पर कार्यवाही हेतु अलग-अलग टीमों द्वारा वास्तविक स्थिति में लागू किए जाने वाले विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास करते हुये पुलिस की तैयारी और अधिक मजबूत की गयी । इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल की समन्वय क्षमता, तत्परता, अनुशासन और टैक्टिकल रेस्पॉन्स को और मजबूत करना रहा ।
