Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संजय गांधी पॉलीटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिखा उत्साह


अमेठी। संजय गांधी पॉलिटेक्निक के क्रीड़ास्थल पर आयोजित वार्षिक खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिस्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से शिवांश सिंह तथा बालिका वर्ग से पावनी कसेरा ने तीनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दर्शकों की सराहना अर्जित की। भाला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग से सूरज कुमार गौतम एवं बालिका वर्ग से गुलिस्ता खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अनुराग तथा बालिका वर्ग में सावित्री ने अव्वल स्थान हासिल किया। वहीं ऊंची कूद प्रतियोगिता में अर्चित पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्घाटन प्रधानाचार्य राम रतन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का विषय था कृ “क्या खेलों का व्यवसायीकरण उनकी मूल भावना का हनन कर रहा है?”। इस प्रतियोगिता में पक्ष में सूरज मौर्य तथा विपक्ष में हर्ष मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त स्टाफ ने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सहयोग करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के तीसरे एवं अंतिम दिन फाइनल मुकाबले तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |