Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः ग्रामसभा की जमीन पर अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र


अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम कटरा रानी मजरा मनीरामपुर में ग्रामसभा की सरकारी भूमि पर अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं चंद्र भवन, विजय बहादुर, हरिकेश चैहान, राम किशोर, रामबली, अलगू एवं परमात्मा दीन सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्रामसभा स्थित तालाब और उससे सटी सरकारी भूमि, जहां कई फलदार वृक्ष लगे हुए थे, वहां जेसीबी मशीन और डंपरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर खुदाई कराई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मनीरामपुर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि कमल यादव उर्फ गया प्रसाद द्वारा तालाब से हजारों डंपर मिट्टी का अवैध खनन कर उसे बेचा गया। साथ ही खुदाई के दौरान मौके पर लगे फलदार वृक्षों को भी उखाड़ दिया गया, जिससे ग्रामसभा की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है और पर्यावरण को भी क्षति पहुंची है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायतकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए दोषी के विरुद्ध अवैध खनन, सरकारी संपत्ति को नुकसान और पर्यावरण क्षति से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |