Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: भक्ति का महाकुंभ! मां कालिका धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब


संग्रामपुर/अमेठी। जय माता दी के गगनभेदी उद्घोष और भक्ति की सुगंध से सोमवार को संग्रामपुर स्थित प्रसिद्ध मां कालिका धाम का कोना-कोना सराबोर हो उठा। तड़के की पहली किरण के साथ ही मां के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि मंदिर परिसर छोटा नजर आने लगा। दूर-दराज के जनपदों से आए भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। धाम के पुजारी रज्जू महाराज ने बताया कि मां कालिका के दरबार में सोमवार का दिन विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसी अटूट विश्वास के चलते भक्तों की संख्या ने आज नए कीर्तिमान स्थापित किए। श्रद्धा की इस त्रिवेणी में केवल दर्शन ही नहीं, बल्कि संस्कारों का भी संगम दिखारूबड़ी संख्या में परिवारों ने अपने बच्चों का मुंडन कराकर कुलदेवी का आशीर्वाद लिया।महिलाओं द्वारा पारंपरिक दूरदुरिया का आयोजन किया गया, जहां मंगल गीतों ने वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना दिया।इस पावन अवसर पर दुर्गा महाराज,श्री महाराज और भोला महाराज सहित कई संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाली, बल्कि सुगम दर्शन सुनिश्चित करने में भी सहयोग किया। मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिन-भर मोर्चा संभाले रखा। भक्ति जब पराकाष्ठा पर होती है, तो व्यवस्थाएं खुद-ब-खुद ईश्वरीय अनुशासन में ढल जाती हैं। कालिका धाम का यह दृश्य इसी का जीवंत प्रमाण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |