Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: क्षेत्र में पान-मसाला के नाम पर खुलेआम लूट, जनता त्रस्त


तिलोई/अमेठी। तिलोई क्षेत्र में पान मसाला के नाम पर खुली लूट चल रही है। क्षेत्र के थोक व्यापारी अफवाहों का जाल तैयार कर खुलेआम जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं।तिलोई क्षेत्र में तय कीमत वाला पान मसाला ग्राहकों को मनमाने दामों पर बेंचा जा रहा है।और बहाना यह बनाया जा रहा है मार्केट में माल की कमी है।रेट बढ़ गया है। लेकिन असल सच्चाई कुछ और है।बात यदि सूत्रों की करें तो क्षेत्र के थोक कारोबारी मार्केट में पान मसाला के संकट का माहौल  बनाकर मनमाफिक कीमत बढ़ाकर खुलेआम जनता को लूट रहे हैं। तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बाद थोक विक्रेताओं ने माल कालाबाजारी करने के लिए अभी से ही माल डंप कर लिया है।और छोटे दुकानदारों को पुराने रेट का माल दोगुने दामों पर मुनाफाखोरी करते हुए धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।बात यदि तंबाकू उत्पाद की करें तो अभी नईं दरें लागू नहीं हुई हैं फिर भी क्षेत्र के सिगरेट और पान मसाला के थोक विक्रेताओं ने पुराने रेट के माल को गोदामों में स्टॉक कर लिया है।इससे क्षेत्र के छोटे दुकानदारों के पास माल पूरी तरह से खत्म हो गया है।इस कारण से पान मसाला के शौकीन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे अहम बात यह है कि जिन यदा कदा दुकानों पर पान मसाला और सिगरेट मिल भी रहा है वह प्रिंट रेट से दोगुना दामों पर मजबूरन बेंचा जा रहा है।जैसा कि कायम पान मसाला आज तय रेट 180 रूपए के बजाय 250 से 300 रूपए पैकेट और कमला पसंद तय रेट 165 के बजाय 400 से 500 रूपए पैकेट के हिसाब से मनमाने दामों पर खुलेआम बेंचा जा रहा है। लेकिन तहसील से लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। क्षेत्र में थोक पान मसाला विक्रेताओं की कालाबाजारी को लेकर जनता में रोष प्रकट हो रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |