Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: महिला ने पडोसी माँ बेटी सहित परिवार जनो पर जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप , केस दर्ज


लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गुरूवार को केस दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी काकोली मलिक पत्नी आलोक कुमार मलिक ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती स्नेहा कनौजिया पुत्री संजय कनौजिया और उसकी माँ शशी कनौजिया, रमा कनौजिया पुत्र कृष्णा कनौजिया, कृष्णा विमल पुत्र हरीलाल विमल उर्फ चैधरी सहित उसके परिवार के लोगो ने उस पर जानलेवा हमला कर उसका हाथ तोड़  देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाद उनके पुत्र को लेकर चल रहा था। आरोप है कि पडोसी स्नेहा कनौजिया ने पहले उसके बेटे को हनी ट्रैप में फंसाया और फिर उसे अपने घर में रख लिया है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो स्नेहा कनौजिया और उसके परिवार ने उस पर हमला कर मारपीट करने के बाद आरोपित पक्ष उन पर दबाव बनाकर धन की मांग कर रहे है। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते उसने कोर्ट की शरण ले आरोपित माँ बेटी सहित उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ नामजद शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कोर्ट के आदेश पर गुरूवार को पीडिता की शिकायत पर केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |