लखनऊ: आलमबाग मे निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़ बिजली उपकरण सहित अन्य सामान चोरी
February 13, 2026
लखनऊ । आलमबाग थाना इलाके मे घूम रहे चोरों ने गुरूवार की रात्रि एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बना मकान का ताला तोड़ बिजली उपकरण सहित अन्य सामान चोरी की घटना को अंजाम दे फरार हो गए। आलमबाग पुलिस के अनुसार मातादीन रोड सहादगंज लखनऊ निवासी केतन गुप्ता पुत्र विवेक कुमार गुप्ता ने बताया 12 फरवरी की रात्रि चोरों ने उसके आलमबाग स्थित ओम नगर मे निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़ घर के अन्दर रक्खा पानी का हांडा ताबे का तथा बिजली के उपकरण एवं टिल्लू मोटर पम्प सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया । जिसकी जानकारी होने पर उसने स्थानीय आलमबाग कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश की जा रही है।
.jpg)