Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः घरेलू कलह के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर


बीसलपुर। घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार भीकमपुर उर्फ परानपुर निवासी 35 वर्षीय मिंटू पुत्र रमेश बाबू का किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया था। विवाद से आहत होकर युवक ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत अवस्था में पहुंच गया।परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।परिजनों का कहना है कि घरेलू तनाव के कारण युवक ने यह कदम उठाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |