Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुर: नाबालिक छात्रा के साथ शिक्षामित्र ने की अश्लीलता कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति


सुलतानपुर। जनपद के विकास खंड दुबेपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा से एक सरकारी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा से शिक्षामित्र नेकी अश्लीलता छात्रा ने लगाए आरोप पूरा मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पर आरोप है कि एक सरकारी विद्यालय की छात्रा से एक शिक्षामित्र ने छात्रा से अनुचित स्पर्श करने और उसके गाल पर दांत से काटने का आरोप है परिजन के अनुसार मामला 14 फरवरी का है जानकारी के अनुसार पिता ने पहले प्रधानाध्यापक से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने 23 फरवरी को दोबारा लिखित शिकायत दी। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने इस मामले की जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को दी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने मामले की जांच की है, और पुलिस भी स्कूल पहुंची। बीएसए उपेंद्र गुप्ता के निर्देश पर, दूबेपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रामतीरथ वर्मा ने बुधवार को विद्यालय पहुंचकर जांच की। बीईओ ने छात्रा के पिता और प्रधानाध्यापक के बयान दर्ज किए और अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। जांच के दौरान देहात कोतवाली पुलिस भी विद्यालय पहुंची और मौके पर छानबीन की। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |