मिर्जापुर: पुलिस मुठभेड़ में वांछित इनामियाँ गो-तस्कर गिरफ्तार
February 26, 2026
राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना एसओजी, सर्विलांस संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित 25000 रूपये के इनामियाँ फरार चल रहे गो-तस्कर को बुधवार की रात मुठभेड़ करके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट निवासी शाहपुर चैसा,थाना दिहात कोतवाली, मीरजापुर के विरुद्ध राजगढ़ थाने पर गो तस्करी के मामले में 02 मुकदमे पंजिकृत थे। आरोपित फरार चल रहा था। गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के द्वारा 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम थाना राजगढ़ व एसओजी,सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गो-तस्कर मेहंदी हसन एक और अभियुक्त संतनगर क्षेत्र से गोवंशों की खरीद-फरोख्त का काम कर मोटरसाइकिल से सक्तेशगढ़ की तरफ जा रहा है। सूचना पर थाना राजगढ़ व एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया। परन्तु मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु तलेर जंगल सेमरी के पास पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीमों द्वारा आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायरिंग की गई। गो-तस्कर के बायें पैर में गोली लगी। गो-तस्कर घायल होकर गिर गया।उसकी पहचान मेहंदी हसन उर्फ लल्लू नट पुत्र लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शाहपुर चैसा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर के रूप में हुआ। जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है,दूसरा गो-तस्कर भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मौके से मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर,01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल एवं अभियुक्त के पास से 50500 रुपये नगद बरामद किये गये। मौके से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ की उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में राजगढ़ थाना पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
