प्रतापगढः एलडीबी शाखाओं का होगा कम्प्यूटरीकरण, डीएम ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के दिये निर्देश
February 17, 2026
प्रतापगढ़। सहकारिता विभाग के अंतर्गत पैक्स के सफल कम्प्यूटरीकरण के बाद अब एलडीबी की शाखाओं में भी कम्प्यूटरीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में 16 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में डीएलआईएमसी की बैठक कैम्प कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दीपक गुप्ता ने समिति को जानकारी दी कि जनपद की सभी पांचों एलडीबी शाखाओं में कम्प्यूटर हार्डवेयर की आपूर्ति हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही डेटा फीडिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे बैंकिंग कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेन्द्र वर्मन को निर्देशित किया कि सभी शाखाओं में प्राप्त कम्प्यूटर हार्डवेयर का सत्यापन संबंधित एडीसीओ से तत्काल कराया जाए। साथ ही शासन के निर्देशानुसार कम्प्यूटरीकरण का कार्य समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
.jpg)