Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः सदर विधायिका अंजुला सिंह माहौर ने की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, हाथरस के विकास कार्यों पर चर्चा! मेडिकल कॉलेज और ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर सीएम से आग्रह


हाथरस। 5 कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ  से सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने मुलाकात कर हाथरस विधानसभा क्षेत्र के लंबित पड़े कार्यो को शीघ्र से शीघ्र चालू करने के संबंध में अवगत कराया। जिसमे की प्रमुखता से हाथरस से अगर किसी व्यक्ति को लखनऊ जाना हो या फिर लखनऊ से हाथरस आना हो तो यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदोली कट पर ना तो वाहन उतारने के लिए कोई एप्रोच रोड नहीं बना हुआ है ना ही वाहन चढ़ने के लिए क्योंकि यह यमुना एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है इसलिए महाराज से निवेदन किया कि लोगों की दिक्कत को देखते हुए वहां दोनों एप्रोच रोड बनवाने की कृपा करें। मेडिकल कॉलेज, ट्रांसपोर्ट नगर, एम जी पॉलिटेक्निक मैदान में क्रीडा स्थल, सासनी में महाविद्यालय, क्षेत्र की स्वीकृति के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कों के लिए भी आग्रह किया, जिले में जनपद स्तरीय अधिकारियों के स्थानांतरण या फिर सेवानिवृत होने के कारण खाली पड़े पदों को शासन द्वारा शीघ्र ही नियुक्ति करने का भी आग्रह किया ।जिसमे की सीएमओ, डीपीआरओ, उप निदेशक कृषि, डूडा ,श्र म् विनमित क्षेत्र हाथरस, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, च्व् नेडा, उपयुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन, उप संभागीय विपणन अधिकारी इन अधिकारियों की नियुक्ति करने का निवेदन किया महाराज ने श्रीमती अंजुला सिंह माहौर के सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सभी पत्रों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी विषयों का समाधान किया जाएगा। श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने  मुख्यमंत्री को इस वर्ष के ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद दिया और प्रदेश की एक जनपद एक व्यंजन योजना के अंतर्गत  हाथरस की रबड़ी को स्थान देने के लिए महाराज जी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |