मुसाफिरखाना: जाहिद इलेवन ने मारी बाजी! समीर ज्वेलर्स को 29 रनों से हराकर खिताब किया अपने नाम
February 03, 2026
मुसाफिरखाना /अमेठी। क्षेत्र के पूरे बस्ती भनौली गांव में चल रही दस दिवसीय केजीएन सीजन 2 नाईट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जाहिद इलेवन और समीर ज्वेलर्स के बीच 8- 8 ओवरो का खेला गया। मैच का शुभारंभ कोतवाली निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। जाहिद 11 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8ओवरो में 4 विकेट के नुकसान पर 69 रनो का लक्ष्य रखा। उसके मेजबान में उतरी समीर ज्वेलर्स टीम ने 8 ओवर में मात्र 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 40 रन ही बना सकी। इस प्रकार जाहिद 11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 रनो से जीत हासिल की और विजेता बनी। वहीं कड़े संघर्ष के बावजूद समीर ज्वेलर्स की टीम को उपविजेता पद से संतोष करना पड़ा। राफे 37 रन और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच वही 57 रन और 9 विकेट लेकर अरहम मैन ऑफ द सीरीज टूर्नामेंट रहे। कमेटी टीम द्वारा विजेता टीम को 21 हजार एवं उपविजेता टीम को 11हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजक सलमान खान ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस मौके पर जेबी यादव,जाहिद उल्ला, अकील हैदर, नाजिम, अशफाक, मिददू, अलताब, अंसारी, मोनू, अलम शेर,इमरान, स्वाले, जीशान, फरमान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
