कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता मे तहसील छिबरामऊ मे आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस जनसुनवाई मे विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 194 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमे से 25 प्रकरणों का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। शेष 169 प्रकरणों के संबंध मे जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का पारदर्शी समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण हर हाल मे सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 05 कृषकों को उर्द व 05 कृषकों को मूंग मिनीकिट वितरण किया गया।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम कपूरापुर पोस्ट व परगना तालग्राम तहसील छिबरामऊ के फरियादियों द्वारा गली मे जलभराव से आवागमन बाधित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी तालग्राम को नियमों के अनुरूप स्थलीय जांच कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विकलांग फरियादी सत्यपाल सिंह द्वारा तीन पहिया साइकिल की बैटरी बदलने के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल सत्यापन कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार फरियादी विश्वनाथ सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के उपरांत भुगतान बंद होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जांच कर पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ अविलम्ब दिलाया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों मे कहा कि चकमार्ग विद्युत आपूर्ति नाली खड़ंजा निर्माण सहित किसी भी जनसमस्या के समाधान मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांग पेंशन एवं निराश्रित महिला पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहने पाए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रातः 10रू00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय मे उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुने तथा उनका समयबद्ध समाधान करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारण किया जाए और निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही प्ळत्ै मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनता दर्शन एवं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर उच्च गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 स्वदेश गुप्ता प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ उपजिलाधिकारी छिबरामऊ ज्ञानेन्द्र कुमार द्विवेदी तहसीलदार सहित अन्य जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
