कन्नौज। अचार खाने से गंभीर रूप से महिला की बिगड़ी हालत उपचार उपरांत स्वास्थ्य मे हल्का सुधार होने पर महिला ने तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार।
शनिवार को तहसील छिबरामऊ सभागार मे आयोजित तहसील दिवस पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजना तिवारी ने जिलाधिकारी की मौजूदगी मे एक शिकायती पत्र दिया जिसमे उन्होंने बताया कि लगभग एक माह पूर्व प्रदेश सचिव महिला मोर्चा निर्मला राठौर के आवास पर उनके स्वास्थ्य का हाल चाल लेने गई थी लौटते समय वह तालग्राम होते हुए वापस आ रही थीं जहां उन्होंने एक गाड़ी मे आचार बिचते हुए देखा और वह उस गाड़ी के पास गई उन्होंने अचार के रेट लिए अचार के सस्ते रेट होने के चलते उन्होंने दो डब्बे मिक्स अचार के खरीद लिए और घर ले आई। अचार का डब्बा खत्म होने के बाद उन्होंने दूसरे डिब्बे से प्रथम दिन अचार खाया जिससे उनकी हालत गंभीर रूप से बिगड़ गई और उन्हें उल्टी दस्त व पेट दर्द शुरू हो गया जिसके उपचार हेतु वह तत्काल गुरसहायगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गई वहां से उन्होंने औषधि ली। लगभग दो दिन बाद जब उन्होंने पुनः अचार खाने का प्रयास किया तो जैसे ही उन्होंने डिब्बे से आचार निकाला तो उसमें अचार से सनी हुई सड़ी गली मरी हुई छिपकली निकली जिसे देखकर वह एकदम सन्न हो गई और चक्कर खाकर गिर पड़ी। उन्हें महसूस हुआ कि इस अचार के कारण ही उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था। समय पर यदि वह इलाज न करवाती तो उनकी जान भी जा सकती थी प्रार्थना पत्र मे उन्होंने बताया कि डब्बे पर लगे स्टीकर मे ष्मनपसंद मिक्स अचार के साथ नगला दाऊद सरैया कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद का पता अंकित है। जिलाधिकारी से उन्होंने सख्त कार्रवाई के साथ-साथ अचार व अचार फैक्ट्री के गुणवत्ता की जांच करवाने के साथ विधि कार्यवाही की गुहार लगाई है।
