Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः विश्वकर्मा परिवार का ही नहीं, सुनयना विश्वकर्मा ने बढ़ाया सिंधौर का मान, हर्ष


प्रतापगढ़। जनपद के लक्ष्मणपुर ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा सिंधौर के संजय विश्वकर्मा की होनहार बेटी सुनयना विश्वकर्मा ने अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ साथ गांव का भी मान बढ़ाया है। सुनयना ने पारिवारिक संस्कार के प्रभाव और नियमित कठिन परिश्रम के बल पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित इतिहास विषय की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में  99.05 पर्सेंटाइल  एचीवमेंट के साथ एसिस्टेंट प्रोफेसर पद  और पी. एच-डी. में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है। गौरतलब है कि उच्च शिक्षा में परास्नातक हर छात्र का राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) क्वालीफाई करना एक बड़ा सपना होता है। इस परीक्षा में नामांकित 80844 और सम्मिलित 60777 परीक्षार्थियों में सुनयना विश्वकर्मा ने अपना विशिष्ट और उल्लेखनीय स्थान सुरक्षित करते हुए सबको गौरवान्वित किया।

विदित हो कि सुनयना की कामयाबी पर क्षेत्र के लोगों ने बधाईयां प्रेषित करते हुए देश के लिए उच्चकोटि के योगदान प्रदान करने की शुभकामना प्रदान की है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दया शंकर गिरि,डा. सच्चिदानन्द त्रिपाठी,अरुण विश्वकर्मा, भारतीय किसान यूनियन मण्डल अध्यक्ष प्रयागराज मो.हई खान, साहित्यकार हरिवंश शुक्ल शौर्य,डा.अरुण रत्नाकर,ओम प्रकाश गिरि एडवोकेट , शिक्षक रामकृष्ण विश्वकर्मा,आस नारायण विश्वकर्मा,सुनील मिश्रा, वीरेंद्र पाण्डेय आदि गणमान्यजन के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने सुनयना विश्वकर्मा की उल्लेखनीय सफलता की बधाई देते हुए शुभकामना प्रेषित किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |