गुरसहायगंज/ कन्नौज। कहते हैं कि पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है ऐसी ही एक कहावत गुरसहायगंज के अर्पित मिश्रा ने उस समय चरितार्थ कर दी जब उसने कन्नौज मे आयोजित बॉडीबिल्डिंग मिस्टर यूपी प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश मे चैथा रैंक प्राप्त किया इतना ही नहीं कार्यक्रम मे उसे मिस्टर कन्नौज की उपाधि भी दी गई।
सोमवार को अब्दुल कादिर फिटनेस जिम गांधीनगर के कोच मिस्टर रेहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की शाम कन्नौज स्थित अजीजी क्लासिक फिटनेस सेंटर मे मिस्टर उत्तर प्रदेश कार्यक्रम मिस्टर नियाज हसन द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमे प्रदेश के तमाम जनपदों से युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके सेंटर से केवल एकमात्र कैंडिडेट मोहल्ला रामगंज निवासी मिस्टर अर्पित मिश्रा पुत्र वेद भूषण मिश्रा पहुंचे थे जिसने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया कार्यक्रम मे कमेटी के जजेज द्वारा उसके परफॉर्मेंस को देखते हुए उसे प्रदेश मे चैथा रैंक देकर मिस्टर कन्नौज की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि अर्पित मिश्रा ने 50 ाह से 55 ाह कैटिगरी डेनियल मॉडल प्रतियोगिता मे भाग लिया था जिसमे उसने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत यह मुकाम हासिल किया प्रतियोगिता मे मिली सफलता का श्रेय अर्पित ने अपने कोच मिस्टर रेहान को दिया है। इस दौरान उनके साथ फैसल पठान बाबू खान समीर कुरैशी छोटू ठाकुर आदि लोग भी मौजूद रहे।
