Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः 22 फरवरी को पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज मे आयोजित होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर


कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट गांधी सभागार मे 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगाध्वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे शिविर को भव्य सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुख बनाने हेतु संबंधित विभागों को स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज मे आयोजित होने वाले शिविर मे सभी विभाग अनिवार्य रूप से अपने-अपने स्टॉल स्थापित करें तथा आमजन को संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करें। उन्होंने प्रत्येक संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि कम से कम 05-05 पात्र लाभार्थियों की सूची जिन्हें शिविर मे लाभान्वित किया जाना है मोबाइल नंबर सहित आज सायं तक हर हाल मे उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 01 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक चिन्हित पंजीकृत एवं लाभान्वित लाभार्थियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर 18 फरवरी 2026 को सायं 04रू00 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शिविर मे व्यापक व्यवस्थाओं के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अग्निशमन विभाग अग्निशमन वाहन एवं उपकरणों सहित मौके पर उपस्थित रहेगा। नगर पालिका परिषद कन्नौज द्वारा मोबाइल टॉयलेट एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस विभाग निभाएगा।

उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने एव विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत विभाग की टीम तैनात करने तथा एक दिन पूर्व ही स्थल की साफ-सफाई एवं समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेटध्प्रचार सामग्री समय से छपवाकर उपलब्ध कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर का उद्देश्य आमजन को उनके अधिकारों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है। सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करें ताकि शिविर जनहित मे सफल एवं प्रभावी सिद्ध हो।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चैधरी अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय कुमार मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |