Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः श्री काली इंटर कॉलेज में गूंजी श्रीराम कथा ! भक्ति और संस्कारों से ही संभव है सर्वांगीण विकास


अमेठी। विशेषरगंज स्थित श्री काली इंटर कॉलेज गोरखापुर विषेसरगंज के प्रांगण में श्भव्य एकदिवसीय श्रीरामकथा एवं विद्यालय वार्षिकोत्सवश् का अत्यंत गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवराज अनंत विक्रम सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बहुरानी शांभवी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर माननीय जिला प्रचारक पवनजी (आर.एस.एस.) जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वृंदावन से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास परम पूज्य संत श्री मुकेश आनंद जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। उन्होंने शिक्षा और भक्ति के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा मर्यादा और अनुशासनरू ष्श्रीराम का चरित्र केवल श्रवण के लिए नहीं, अपितु जीवन में आत्मसात करने के लिए है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और मर्यादा ही सफलता की असली कुंजी है। संस्कारयुक्त शिक्षारू महाराज जी ने जोर दिया कि जिस शिक्षा में संस्कार नहीं होते, वह समाज का कल्याण नहीं कर सकती। विद्यालय केवल डिग्री देने के संस्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की नींव हैं। युवराज अनंत विक्रम सिंह नई पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी सनातनी संस्कृति और विरासत से जोड़ना अनिवार्य है। बहुरानी शांभवी सिंहरू उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नैतिक मूल्यों और सुदृढ़ आचरण को आवश्यक बताया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलात्मक और प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस भव्य कार्यक्रम का सफल संयोजन श्री मनीष सिंह (रामगढ़) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुग्रीव सिंह, जिला प्रचारक जी, विद्यालय परिवार, भारी संख्या में अभिभावक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों और महाराज जी को स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |