Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: सड़क हादसे में घायल मां और बेटे की मौत


तिलोई/अमेठी। बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे रायबरेली-अयोध्या नेशनल हाइवे पर मोहनगंज टोल प्लाजा अंतर्गत ई-रिक्शा और बाइक सवार में हुई आमने सामने टक्कर में गंभीर रूप से घायल शाहजहां और बेटे फुजैल खान की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

बुधवार की रात्रि 9 बजे रायबरेली अयोध्या नेशनल हाइवे पर मोहनगंज टोल प्लाजा अंतर्गत ई-रिक्शा और बाइक सवार की हुई थी आमने सामने टक्कर ।

गौरतलब हो कि बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे गांव चेतराबुजुर्ग मोहनगंज निवासी अर्जुन जायसवाल पुत्र रामलखन(32 वर्ष), राहुल चैरसिया पुत्र ह्रदय नारायन(31 वर्ष), प्रदीप चैरसिया पुत्र हरिप्रसाद (25 वर्ष) ई-रिक्शा से जगदीशपुर की तरफ से सामन लादकर घर लौट रहे थे।इस दौरान मोहनगंज टोल प्लाजा अंतर्गत अपनी मां शाहजहां (38 वर्ष) को लेकर अपनी ननिहाल पूरे सुबेदार शंकरगंज जा रहे बाइक सवार फुजैल खान पुत्र सोहेल अहमद (22 वर्ष) निवासी पूरे माधव टिकरहुवां मजरे सरायगोपी थाना सुबेहा जनपद बारांबकी से आमने सामने भिड़ंत हो गई थी।उक्त दुर्घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।जिन्हें लोधवरिया स्थित दो सौ वेड अस्पताल में फौरी उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था।जहां लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शाहजहां और उनके बेटे फुजैल खान की मौत हो गई।जबकि ई-रिक्शा सवार चेतराबुजुर्ग गांव निवासी अर्जुन जायसवाल, राहुल चैरसिया और प्रदीप चैरसिया का इलाज लखनऊ स्थित अस्पताल में जारी है जहां तीनो की स्थिति नाजुक बनी हुई है।इस संबंध में शोहेब अहमद पुत्र जहीर अहमद निवासी पूरे माधव टिकरहुवां मजरे सरायगोपी थाना सुबेहा जनपद बारांबकी की तहरीर पर मोहनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |