Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: मां की स्मृति व होली के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन एक मार्च को


चुनार/मिर्जापुर। स्थानीय तहसील के ग्राम पंचायत बघेड़ी बघेड़ी के निवासी बासुदेव सिंह (बी०डी० सिंह) के माता के स्मृति में एक सम्मान समारोह का आयोजन एक मार्च दिन रविवार को होना है। जिसके अंतर्गत सरस्वती पूजाध्वन्दना के बाद विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम,गणमान्यजन द्वारा उद्बोधन के साथ साथ ग्राम पंचायत बघेड़ी नयी बस्ती बघेड़ी के समस्त वयोवृद्ध, दिव्यांग,विधवा बहन-बेटी,प्रतिभाशाली विद्यार्थी का सम्मान किया जाना है। तथा साथ साथ समाजसेवी एवं उन महानुभावों का भी सम्मान किया जायेगा जो नशा का त्याग कर ष्नशा मुक्तष् हुए हैं। इस कार्यक्रम में कोई भी भाई-बहन या बच्चे कोई भी कार्यक्रम जैसे नाटक,एकांकी,गीत,भाषण,प्रहसन,नृत्य इत्यादि कार्यक्रम दे सकते हैं,उनका स्वागत है। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भण्डारा का भी आयोजन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |