Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर: भदैया में छात्र को ट्रैक्टर ने रौंदा


सुल्तानपुर । जनपद सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में प्रयाग - अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। सुबह करीब दस बजे एक ट्रैक्टर ने छात्र को रौंद दिया।

मृतक छात्र की पहचान युगल सिंह 19 वर्षीय पुत्र राजेश सिंह निवासी नरहरपुर थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। छात्र एन आई फरीदीपुर से बी फॉर्मा का छात्र है। वह प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रहा था।

दुर्घटना के बाद अयोध्या राजमार्ग के बाईपास पर सुबह जाम लग गया। स्थानीय नागरिकों की मदद से दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेकराही गाँव के पास हुई।देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पकड़े गए ट्रैक्टर के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |