Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः देश की पहली सांस्कृतिक क्रिकेट लीग सनातन प्रीमियर लीग का ट्रायल शुरू ! एसपीएल सीजन- वनरू लखनऊ में 14 और 15 फरवरी को होंगे ट्रायल, यॉर्कर क्रिकेट एकेडमी में मिलेगा युवा खिलाड़ियों को मंच


लखनऊ । क्रिकेट, संस्कृति और जीवन मूल्यों के अनूठे संयोजन के साथ सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल ैच्स्) का पहला सीजन मार्च 2026 में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में अब लखनऊ में 14 और 15 फरवरी 2026 को निःशुल्क ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल यॉर्कर क्रिकेट एकेडमी, लखनऊ में होंगे, जहां बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।एसपीएल के संस्थापक विजय शर्मा हैं, जबकि सह-संस्थापक देव जोशी और आनंद मिश्रा हैं। लीग का आयोजन सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा किया जा रहा है। लीग का उद्देश्य ऐसे युवाओं तक पहुंचना बताया गया है, जो क्रिकेट से जुड़े तो रहते हैं, लेकिन कई बार जीवन मूल्यों और सामाजिक दिशा से भटक जाते हैं। आयोजकों का मानना है कि खेल को सही मार्गदर्शन और उद्देश्य मिले, तो यह समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रभावी माध्यम बन सकता है।एसपीएल के ट्रायल देश के प्रमुख शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद वे 12 से 15 मार्च के बीच इंदौर में होने वाले मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |