Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन (डी.पी.आर.ए.) ने नवनियुक्त महानिदेशकों का किया भव्य स्वागत


लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन (क्च्त्।) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त महानिदेशकों से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।यह भेंट संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जे. के. सचान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ तीनों नवनियुक्त शीर्ष अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।प्रतिनिधिमंडल ने निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में डॉ. पवन कुमार अरुण महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश ,डॉ. हरिदास अग्रवालरू महानिदेशक, परिवार कल्याण ,डॉ. रंजना खरेरू महानिदेशक, प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश ने इन अधिकारियों को बधाई दी स इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद शाखा लखनऊ के मंत्री राजीव कनौजिया, अध्यक्ष  बी.पी. चैधरी, कोषाध्यक्ष अजय कश्यप और मीडिया प्रभारी आनंद सिंह उपस्थित रहे। साथ ही संगठन के सक्रिय सदस्य  सरवन चैधरी,पंकज रस्तोगी एवं एम.पी. रावत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों का भी उचित ध्यान रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |