फरीदपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में 180 दृष्टि दोष छात्रों को वितरित किये चश्मे
February 07, 2026
फरीदपुर/बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ए द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग गौतम के निर्देशन एवं डॉक्टर जी ए राही के नेतृत्व में आर बी एस की टीम ए द्वारा श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज फरीदपुर में माह नवंबर 2025 में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था जहां 180 छात्रा दृष्टि दोष से ग्रसित पाए गए थे उन 180 छात्राओं को शनिवार को आर बी एस के टीम द्वारा प्रधानाचार्य डॉक्टर दीपा कला की उपस्थिति में चश्मा वितरित किए गए। इस अवसर पर आर बी एस टीम के प्रभारी डॉक्टर जी ए राही,डॉक्टर अमित मिश्रा, डॉ के बी पाठक,डॉ अतुल शर्मा, कमलेंद्र सिंह ऑप्टोमेट्रिस्ट, सुनीता सक्सेना स्टाफ नर्स,शालनी लॉयल स्टाफ नर्स और लव दीक्षित फिजियोथैरेपिस्ट आदि उपस्थित रहे।
