लखनऊः लोक जन समाज पार्टी ( भारत) की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई
February 05, 2026
लखनऊ। लोक जन समाज पार्टी (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि लोजसपा की एक आवश्यक बैठक आज केन्द्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव हरीन्द्र नाथ तिवारी के अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आप सभी सम्मानित साथी गण जी जान से पार्टी के विस्तार और उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लग कर कार्य करें। एवं हर घर हर द्वार तक पार्टी के नितियों को पहुंचाने का संकल्प लेते हुए कार्य करें।क्योंकि अप्रैल से मई में ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है। और इस चुनाव को लेकर आप सभी लोग मिशन 2027 को तैयार करें। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन सचिव हरिन्द्र नाथ तिवारी, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी कर्ता राम दूबे, केन्द्रीय कार्यालय सह प्रभारी राम अचल गौतम, एवं राजवीर सिंह, इमामुद्दीनअलीसिद्दीकी,राजधारी यादव, शैलेश कुमार,शाह फहद, अजीत प्रताप चैहान, अमित कुमार यादव,काशी सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
