Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: परिवहन विभाग उत्तराखंड का सघन अभियानरू रुद्रपुर सहित कई क्षेत्रों में 92 वाहनों के चालान, 24 सीज


रुद्रपुर/हल्द्वानी। अधिकारी महोदय एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी संभाग के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीमों द्वारा रुद्रपुरदृपुलभट्टादृसितारगंजदृनानकमत्तादृखटीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

परिवहन विभाग द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रुद्रपुर के नेतृत्व में सचल दल रुद्रपुर, सचल दल पुलभट्टा एवं सचल दल मझोला की संयुक्त टीमों ने क्षेत्र में मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स तथा अन्य वैध प्रपत्रों के बिना संचालित वाहनों पर कार्रवाई की गई।

व्यापक चेकिंग अभियान में कुल 92 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें से 24 वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा खनन कार्य में संलिप्त 20 ओवरलोड डंपरों का चालान करते हुए 13 डंपरों को सीज किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री नवीन कुमार सिंह ने बताया कि भारवाहनों में ओवरलोडिंग करने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले और बिना वैध प्रपत्रों के संचालित वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री नवीन कुमार सिंह, परिवहन कर अधिकारी श्री गोविन्द सिंह, श्री आशुतोष डिमरी, श्री तारकेन्द्र वैष्णव, परिवहन उप निरीक्षक श्री गोकुल सिंह, श्री मनोज सिंह, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, देवेंद्र सिंह, श्री गणेश चंद्र, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा तथा प्रवर्तन चालक श्री पूरन सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |