आगरा। आज राज्यसभा सांसद नवीन जैन जी, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष श राजकुमार गुप्ता जी, भाजयुमो महानगर के हिमांशु ठाकुर जी एवं मातृ शक्ति के साथ जागरूकता एवं संस्कारों से जुड़ी फिल्म ‘गौदान’ देखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान सभी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
फिल्म ‘गौदान’ केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और गौमाता के महत्व को दर्शाने वाला एक सशक्त संदेश है। फिल्म समाज को जागरूक करने के साथ-साथ सनातन मूल्यों को समझाने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हर सनातनी एवं जागरूक नागरिक को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए, ताकि हम अपनी संस्कृति और मूल्यों को और अधिक गहराई से समझ सकें। इस अवसर पर सभी ने भारतीय परंपराओं के संरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी विचार साझा किए।
