चुनार/मिर्जापुर। पुलिस द्वारा नशीली सिरफ की 8374 शीशी के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में थाना चुनार पर बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों 1.प्रथम जायसवाल उर्फ किशन जायसवाल पुत्र संतोष कुमार जायसवाल निवासी बुलेटन थाना चैक जनपद वाराणसी,2.उज्जवल केशरी पुत्र विजय कुमार केशरी निवासी बुलेटन थाना चैक जनपद वाराणसी व 3.अमरजीत कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी बेनिया बाग थाना चैक जनपद वाराणसी को को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
