Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पति गिरफ्तार


उन्नाव। जिले  में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पति ओमकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग के शक में एक सुनियोजित साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया है। घटना 28 जनवरी 2026 की है, जब गोकुलपुर गांव में 38 वर्षीय शिक्षामित्र श्रीकांति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ओमकार पुत्र स्व. कृपाशंकर निवासी गोकुलपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और गहन जांच व पूछताछ शुरू की गई। जांच के दौरान संदेह की सुई स्वयं वादी ओमकार पर ही घूम गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह ने पुलिस बल के साथ आरोपी ओमकार को 16 फरवरी 2026 को लालाखेड़ा चैराहे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गांव के पास एक तालाब से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 3ध्25ध्27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ में आरोपी ओमकार 42 वर्ष  ने बताया कि उसकी पत्नी के पास एक मोबाइल फोन था।जिससे वह किसी व्यक्ति से बात करती थी। उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। उसने कई बार मोबाइल छीनने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी ने इसका विरोध किया। इसी बात से वह आक्रोशित हो गया और उसने पत्नी की हत्या की योजना बना ली।

घटना वाली रात वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ कमरे में सो रहा था। वारदात से पहले उसने घर का इन्वर्टर बंद कर अंधेरा कर दिया। इसके बाद चारपाई पर लेटे-लेटे ही पत्नी के सिर में गोली मार दी। वारदात को लूट या बाहरी हमले का रूप देने के लिए वह छत पर गया और एक फायर किया, फिर तमंचा छिपा दिया।

बाद में शोर मचाते हुए पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी कि बदमाश वारदात कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जंहा से जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |