लखनऊः तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्रा घायल, भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
February 27, 2026
लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के आशाराम बापू रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 12 वी की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। वही पीडित छात्रा के भाई ने गाडी नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराई है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके के आशाराम बापू रोड मानस नगर निवासी शशांक दुबे ने बताया उसकी बहन श्वेता दुबे कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कि बीते 14 फरवरी की शाम थाना क्षेत्र स्थित आशाराम बापू रोड स्थित दी वर्ल्ड जीवाईएम के पास उसकी छोटी बहन श्वेता दुबे खड़ी थी। उस दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसकी बहन को पीछे से टक्कर मार दी घटनास्थल से फरार हो गया। जिसे घायलावस्था मे नजदीकी लोकबन्धू अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी बहन का उपचार चल रहा है। वही पीडित छात्रा के भाई का कहना था उक्त दुर्घटना में उसकी बहन का हाथ टेढ़ा हो गया तथा कमर में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण वह खड़ी भी नहीं हो पा रही है। जिसका उपचार वर्तमान में लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में चल रहा है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों आरोपी कार के गाडी नम्बर यूपी 78 डीबी 4767 की पुष्टि हुई है। जिसके चलते उसने आरोपित कार चालक के खिलाफ गाडी नम्बर के आधार पर लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित छात्रा के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)