Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन! 50 से अधिक कंपनियों ने लिया भाग, 952 युवाओं को मिला रोजगार


अमेठी। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (आर.आर.पी.जी. कॉलेज), अमेठी में जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी के सौजन्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह रोजगार मेला जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। मेले में देशभर की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया तथा लगभग 5000 से अधिक रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। रोजगार मेले में 1210 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 952 से अधिक युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। चयनित युवाओं के चेहरे पर प्रसन्नता और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जो जनपद के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. अमीता सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अपने आशीर्वचन में मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह ने अमेठी के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार एवं सेवायोजन विभाग का आभार व्यक्त किया तथा युवाओं को निरंतर परिश्रम और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अमीता सिंह ने सभी प्रतिभागी कंपनियों एवं आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों का बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, आयोजकों, कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आई.टी.आई. के प्रधानाचार्य अजय सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। जिला सेवायोजन कार्यालय के सुरेंद्र पांडेय एवं मृत्युंजय तिवारी का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. रमेश सिंह द्वारा किया गया। रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक पहल यह बृहद रोजगार मेला अमेठी जनपद के युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुआ, जिससे क्षेत्र के विकास और आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |