Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: होली पर्व को लेकर बाजारो मे बढ़ी रौनक


अमेठी । जनपद के गोपालपुर क्षेत्र में स्थित महिला पॉलिटेक्निक अमेठी के सामने होली के त्योहार को लेकर बाजार में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सड़क किनारे रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे और अन्य होली सामग्री की दुकानें सज गई हैं, जिससे आसपास का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी होली को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार नजदीक आते ही खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत महसूस की जा रही है।


ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि लोग शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ होली मना सकें। होली पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में खुशी और उमंग का माहौल है, और लोग एक-दूसरे को रंगों के इस त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं दे रहे हैं। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारी की खरीदारी बढ़ गई है, लेकिन इस बार बढ़ी कीमतों ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। स्थानीय दुकानदार रिकू कसौधन , सुशील जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष रंग और अबीर पिछले साल की तुलना में महंगे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाली पिचकारियां चाहे पुरानी मॉडल हों या नई डिजाइन वाली दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बच्चों की साधारण पिचकारी भी पहले की अपेक्षा महंगी मिल रही है, जबकि बड़े टैंक और आधुनिक डिजाइन वाली पिचकारियों के दाम और अधिक बढ़ गए हैं। दुकानदारों के अनुसार कच्चे माल की लागत और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण होली के सामान की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसके बावजूद त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है और बाजारों में खरीदारी जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |