Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: नहर पटरी पर मिली महिला की लाश का खुलासा! शादी के दबाव में प्रेमी ने ईंट से कुचलकर की हत्या


बाराबंकी । थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत चैकी गदिया के ग्राम खजूरगांव नहर पटरी के पास खेत में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या रिश्तों के उलझे ताने-बाने और लालच भरे डर का खौफनाक अंजाम साबित हुई।बीती 03 फरवरी  को मृतका की शिनाख्त सुनीता देवी (35 वर्ष) पत्नी गंगा राम, निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।इसी क्रम में 04 फरवरी  को पुलिस ने हत्याभियुक्त राज मिश्रा उर्फ राजू पुत्र कमलेश मिश्रा, निवासी गनेशपुर थाना चिनहट लखनऊ को असैनी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और मोटरसाइकिल बरामद की गई।पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त और मृतका दोनों पूर्व से शादीशुदा थे और साथ रह रहे थे। मृतका द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाए जाने, पैसे की मांग और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर अभियुक्त ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।गौरतलब है कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास बेहद संगीन रहा है, जिसमें हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अवैध संबंधों और आपराधिक प्रवृत्ति का अंजाम कितना भयावह हो सकता है। पुलिस की तत्परता से मामले का खुलासा होने पर जहां एक ओर कानून पर भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं एक परिवार हमेशा के लिए उजड़ गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |