आगरा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरणध्नए शहर प्रोत्साहन योजनान्तर्गत विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप का दिनांक 12 फरवरी 2026 को अपराह्न 04रू00 बजे उपाध्यक्ष महोदया द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, तकनीकी सलाहकार, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पीएमसी कंसलटेंट एवं ईपीसी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्थल निरीक्षण के समय कार्य प्रगति पर पाया गया। ईपीसी एजेंसी द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना में कटिंगध्फीलिंग का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु उपाध्यक्ष महोदया ने मशीनरी एवं मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष ने स्थल पर मौजूद पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ब्रिक कार्य कराकर पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना क्षेत्र में स्थापित अप्रयुक्त स्ट्रक्चरों को ध्वस्त करने के आदेश भी दिए गए।
योजना में मौजूद बिजली के पोलों को शिफ्ट कराने हेतु विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर हटवाए जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए गए।
पीएमसी एजेंसी को निर्देशित किया गया कि वर्षा से पूर्व योजना की सड़कों पर जीएसबी का कार्य पूर्ण करा दिया जाए। इसके अतिरिक्त टाउनशिप की बाउंड्रीवॉल का डिजाइन फाइनल करते हुए आगामी 10 दिवस में निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए।
उपाध्यक्ष महोदया ने स्पष्ट किया कि सबसे पहले योजना के फेस-1 का कार्य पूर्ण कराया जाए तथा आगामी सप्ताह में मैटेरियल एवं मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए।
साप्ताहिक समीक्षा बैठकों एवं स्थल निरीक्षण के दौरान ईपीसी एजेंसी के मैनेजर एवं एमडी की उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजना स्थल की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार गार्ड्स की संख्या बढ़ाने को कहा गया।
निरीक्षण के अंत में यह भी निर्देश दिए गए कि योजना क्षेत्र में स्थित किसी भी वृक्ष को किसी प्रकार की हानि न पहुंचे, इसका प्रत्येक स्तर पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
