आगरा। सामाजिक संस्था चिराग यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित आगरा रत्न अवॉर्ड्स 2025 कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम को हम सबके चहेते बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र जी को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में गायिका प्रिया वडेरा एवं अंशु शर्मा ने अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं स्लमस्टार संस्था के बच्चों ने शानदार डांस परफॉर्मेंस प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके साथ ही हसिका और सिद्धि ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
आगरा रत्न अवॉर्ड्स का यह आयोजन सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ कला एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा।
