Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: साइबर जालसाजों ने खाताधारक से ठगे 2.41 लाख रुपये, केस दर्ज


लखनऊ । आलमबाग, कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वालेएक खाताधारक से जालसाजों ने 2.41 लाख रुपये आनलाइन ठगी कर हडप लिए। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया थाना क्षेत्र स्थित विनय नगर निवासी अशोक अग्निहोत्री पुत्र स्व श्री राम अग्निहोत्री ने बताया बीते 15 नवंबर को प्रातः लगभग 10 बजे उनके पास एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को उनका पुराना मित्र अशोक गुप्ता बताया और हरियाणा में होने तथा पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर अपने पुत्र के खाते में 40 हजार  रुपये भेजने का अनुरोध किया। विश्वास में आकर उन्होंने अपने भारतीय स्टेट बैंक, अशोक मार्ग शाखा, लखनऊ स्थित बचत खाते से पेटीएम के माध्यम से बताई गई संख्या पर 40 हजार  रुपये भेज दिए। इसके तुरंत बाद और धनराशि की मांग की गई, जिससे उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दी और बैंक खाते पर स्टॉप पेमेंट करवा दिया।दूसरी घटना 27 जनवरी 2026 को हुई, जब उनके मोबाइल पर पंजाब नेशनल बैंक, कृष्णा नगर शाखा के नाम से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने जीवित प्रमाण पत्र कोषागार भेजने के नाम पर उनसे उनके बैंक खाते की जानकारी ले ली। अगले दिन 28 जनवरी को उन्हें पता चला कि उनके खाते से पांच बार में कुल 95 हजार  रुपये निकाल लिए गए हैं।

इसके बाद 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 की रात को भी उनके उसी बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 1.06 लाख रुपये कुल 2.41लाख  रूपये निकाल लिए गए। जिसकी जानकारी होने पर उसने साइबर सेल में शिकायत करने के साथ स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर सोमवार को  आईटी एक्ट की धारा मे केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |