Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: निवेश के नाम पर जालसाजों ने ठगे 8.72 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज


लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से जालसाजों ने निवेश के नाम पर आनलाइन 8.72 लाख रुपये यूपीआई द्वारा आनलाइन ठगी कर हडप लिये। आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर आई निवासी मानसिंह पुत्र स्व नारायण दास ने बताया कि जालसाजों ने फोन कॉल और संदेश खुद को एक जर्मनी ट्रेडिंग प्लेटफार्म से जुड़ा बता निवेश करने के लिए उसे  प्रेरित कर उससे  8,72,466 रुपये यूपीआई माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में 19 बार मे ट्रांसफर करा हडप लिये। जिसके पश्चात उसने अपने संग ठगी का एहसास होने पर साइबर सेल हेल्पलाइन मे जानकारी दे स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर सोमवार को आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |