Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज


लखनऊ । आलमबाग, आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत जबरन गर्भपात करा तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया हैं।  आशियाना थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर रमाबाई निवासी दीपा पुत्री स्व. महेश राजपूत के अनुसार उसकी मुलाकात 17 फरवरी 2023 को इंस्टाग्राम के माध्यम से बांदा जनपद के बिसंडा क्षेत्र निवासी शिव हनुमान पटेल से हुई थी। आरोप है कि बातचीत बढ़ने के बाद युवक लखनऊ आकर किराये के कमरे में रहने लगा और डेढ़ वर्ष तक लिव-इन रिलेशन में रहे। इस दौरान युवक ने नौकरी लगने के बाद विवाह करने का आश्वासन दिया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने गर्भवती होने की जानकारी दी तो युवक ने नाराज होकर उसके साथ मारपीट की और कथित रूप से जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा मंदिर में विवाह किया और बाद में कोर्ट मैरिज कर पति सहित  ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये नकद, टीवी, फ्रिज, एसी और गहनों की मांग की। दहेज न देने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी गई।पीड़िता का कहना है कि उसे अलग कमरे में रख दिया गया और पति ने उससे बातचीत बंद कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई उसे मायके ले आया। पीड़िता की मां ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो पति सहित ससुरालियों ने सम्पर्क बंद कर दिया। जिसके चलते उसने पति शिव हनुमान पटेल, ससुर राम लोचन पटेल, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगा स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |