आगरा। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति राशि हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में पूर्वाह्न 10 बजे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कृषकों की उपस्थिति में दिखाया गया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद आगरा के खरीफ 2025 सत्र के 2304 किसानों को कुल 40,21,123.47 रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। इस अवसर पर एनआईसी सभागार में प्रतीकात्मक रूप से लाभार्थी किसानों को डमी चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष डीसीबी आगरा प्रदीप भाटी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र रावत, परियोजना निदेशकध्प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती रेनू, संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मंडल एवं उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता सहित अन्य अधिकारियों द्वारा लाभार्थी कृषकोंकृ योगेन्द्र सिंह, सोवरन सिंह, श्रीमती सरिता देवी, रमेशचन्द्र, इन्द्रभान, श्रीमती बेबी, मेघ सिंह, प्रकाश, देवेन्द्र कुमार एवं श्री ओमप्रकाशकृको फसल क्षति के सापेक्ष 1,03,018.30 रुपये का प्रतीकात्मक डमी चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी परिवारों को भी आर्थिक सहायता के डमी चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उप निदेशक (भू-संरक्षण) नीरज रान, सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण) विकास सेठ, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. पाण्डेय, मत्स्य विभाग से श शुभम गुप्ता, एलआरसी कलेक्ट्रेट से अंकित रावत एवं एचडीएफसी एरगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और योजनाओं के माध्यम से उन्हें समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
