Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’! नुमाइशखेत में बहुद्देशीय शिविर का सफल आयोजन, 225 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ


उत्तराखड । जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नुमाइशखेत मैदान में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सीधे पहुंचाना रहा।

शिविर में कुल 225 लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों में किसी भी स्तर पर लंबितता स्वीकार्य नहीं होगी। शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में मुख्य लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, विद्युत, पेयजल एवं सिंचाई सहित अन्य विभिन्न की शिकायतें प्राप्त हुई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवाएं, प्रमाण-पत्र एवं परामर्श मौके पर ही उपलब्ध कराए।

नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम को प्रशासन और जनता के बीच सशक्त सेतु बताते हुए कहा कि इस पहल से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |