Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर-13 व अंडर-15 वर्ग के बालक-बालिकाओं को प्रतिभाग का अवसर


उत्तराखड । खेल विभाग, बागेश्वर द्वारा स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के अंतर्गत जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी 2026 को इंडोर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल में किया जाएगा।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-13 एवं अंडर-15 आयु वर्ग (बालक एवं बालिका) के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट पद्धति के आधार पर आयोजित की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को प्रातः 10 बजे तक इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

पंजीकरण हेतु खिलाड़ियों को आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लानी होगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |